Jacqueline Fernandez: फिर से जैकलीन के नाम सुकेश ने लिखी चिट्ठी

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में रहती ही हैं। लेकिन इन दिनों फिल्मों से जैकलीन अपनी लव लाइफ और महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक बार फिर से सुकेश ने जैकलीन के नाम लव लेटर लिखा है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि, महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के ठगी के मामले में सलाखों के पीछे है। अबतक ठग का नाम मनोरंजन जगत की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इसमें मुख्य नाम जैकलीन फर्नांडिस का है। सुकेश संग जैकलीन की कुछ करीबी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने बकायदा बयान जारी कर उसे ना फैलाए जाने की अपील की।
वहीं, अब सुकेश को जेल में भी जैकलीन फर्नांडिस की याद सता रही है। दिन-रात जैकलीन के ख्यालो में डूबे चंद्रशेखर ने जैकलीन के नाम रोमांटिक खत लिखा है। अपने जन्मदिन के अवसर पर सुकेश ने जैकलीन को खत लिखकर कहा है, 'माई बेबी जैकलीन, मेरी बोम्मा, अपने जन्मदिन के अवसर पर मैंने तुम्हे बहुत ज्यादा मिस किया।
आगे खत में महाठग ने लिखा, अपने आसपास मैं तुम्हारी एनर्जी को मिस कर रहा है। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है लेकिन मैं जानता हूं कि तुम्हारा प्यार मेरे लिए खत्म होने वाला नहीं है। मैं जानता हूं तुम्हारे खूबसूरत दिल में क्या है। मुझे किसी साक्ष्य की जरूरत नहीं, मेरे लिए इतना ही काफी है बेबी।'
इस खत के बाद जैकलीन ने कोई जवाब तो नहीं दिया है लेकिन फैस तक इसकी खबर जैसे ही पहुंची तो उन्होंने चंद्रशेखर को बहुत कुछ उल्टा सीधा कहना शुरु कर दिया। जाहिर है कि चंद्रशेखर की वजह से जैकलीन को कई सारी दिक्कतों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। और चंद्रशेखर भी कई बार जैकलीन को जेल से खत लिख चुका है।


Click it and Unblock the Notifications