Maharashtrian of the Year- रणवीर सिंह को सीएम एकनाथ शिंदे ने 'महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से किया सम्मानित!

सुपरस्टार रणवीर सिंह इस वक्त काफी चर्चा में चल रहे हैं और इसका कारण है, मंगलवार को मुंबई में हुए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर इवेंट अवॉर्ड। जी हां, रणवीर सिंह को इस दौरान महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और उनको फिल्म 83 के लिए भी सम्मानित किया गया है। बता दें कि इस दौरान मंच पर उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे थे।
अभिनेता ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन लिखा है जो कि वायरल हो रहा है। उन्होने लिखा, महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर ! महाराष्ट्र मेरा घर है, मेरा गौरव है! भारत के दिग्गज नेताओं, श्री एकनाथ शिंदे जी, श्री देवेंद्र फडणवीस जी और श्री प्रमोद सावंत जी से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के लिए विनम्र, इस सम्मान के लिए धन्यवाद @lokmat @rishidarda.
रणवीर सिंह अपने हाथों में अवॉर्ड लिए हुए नजर आ रहे हैं और काफी ज्यादा खुश हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो अभिनेता नाना पाटेकर का भी सामने आया है।
मंच पर रणवीर नाना पाटेकर के पास गए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए। उन्होंने दिग्गज अभिनेता को गले भी लगाया और उनके गाल पर किस किया।
इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है और लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह अपने सीनियर कलाकारों को काफी इज्जत देते हैं। रणवीर सिंह के फैंस इसपर कमेंट्स करते हुए उनको अवॉर्ड के लिए बधाई दे रहे हैं और उनको लगातार फिल्मों में शानदार काम करने के लिए बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications