क्या लेती हैं कंगना रनौत ड्रग्स?, महाराष्ट्र सरकार करवाएगी जांच- 'मुंबई छोड़ दूंगी अगर ऐसा है तो'
महाराष्ट्र सरकार से सीधे पंगा लेने वाली कंगना रनौत की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। बयानबाजी के बाद बीएमसी द्वारा कंगना रनौत का 48 करोड़ का मुंबई ऑफिस सील कर दिया गया। मुंबई में आने को लेकर भी पेंच फंसा दिखाई दे रहा है। वहीं अब नया मोड़ इस विवाद में आया है। दरअसल महाराष्ट्र की सरकार कंगना रनौत के ड्रग्स लेने को लेकर जांच करवाने वाली है।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि वह अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर इसके जांच के आदेश देने वाले हैं। वहीं कंगना रनौत ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वह अपनी सभी डिटेल्स देने को तैयार हैं और चाहे तो वह मेडिकल भी करवा लें।
कंगना ने कहा कि मैं मुंबई पुलिस और गृह मंत्री अनिल देशमुख की शुक्र गुजार हूं। कृपया मेरे ड्रग टेस्ट, मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच करें यदि आपको ड्रग पेडलर्स के लिए कोई लिंक मिलता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगी और हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगी, आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।
दरअसल महाराष्ट्र सरकार को शिवेसना के नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी सौंपी है। जिसे आधार बनाकर महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद अब मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि कंगना रनौत खुद ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने अध्ययन को भी ड्रग्स लेने के लिए दबाव बनाया। इस इंटरव्यू को ही जांच का आधार बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











