..................... महाराष्ट्र में भी खुले सिनेमाघर, ये होगीं शर्तें | Maharashtra Reopened Cinema Halls With 50 percent Capacity - Hindi Filmibeat

दिवाली का धमाका- 7 महीनों बाद महाराष्ट्र में भी खुले सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स, ये होगीं शर्तें

जहां देशभर के कई राज्यों में 15 अक्टूबर से ही सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे गई थी, महाराष्ट्र में 5 नवंबर से सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, योगा सेंटर और स्विमिंग पूल खुल रहे हैं। लगभग 7 महीनों के बाद अब सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरु हो हुए हैं। इसके लिए सांस्कृतिक विभाग अलग से दिशा निर्देश जारी किये जाएंगे।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि थिएटर, सिनेमा हॉल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स में खाने-पीने की कोइ चीज अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी। बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख पार हो चुकी है।

Cinema Halls

रिलीज करने के लिए फिलहाल कोई नई फिल्म ना होने की वजह से पुरानी फिल्मों को ही री- रिलीज किया जा रहा है। मार्च के महीने से ही लॉकडाउन की वजह से देशभर में सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। इन 7 महीनों में इंडस्ट्री को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

हालांकि मल्टीप्लेक्स मालिकों ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो फिल्में ओटीटी पर आ चुकी है, उसे वो बड़ी स्क्रीन पर रिलीज नहीं करेंगे। लिहाजा, अब नई फिल्मों का इंतजार है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी है, यानि किसी सिनेमा हॉल में जितनी सीटें हैं, उससे आधी ही टिकटें बिकेंगी। कोविड से सुरक्षा हेतु सरकार ने सिनेमाघरों को लंबी चौड़ी गाइडलाइंस दी है, जिसका पालन करना अनिवार्य है।

Read more about: bollywood बॉलीवुड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X