उद्धव ठाकरे पर कंगना रनौत का तीखा हमला, Video में बोलीं- पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश होता है

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही उठापटक के बीच उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंगना ने ठाकरे पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। कंगना इस वीडियो में कहती हैं कि साल 1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे अहम समय है।

साल 1975 में लोक नेता जयप्रकाश नारायण की एक ललकार से सिंहासन गिए गए। साल 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक यकीन है। जो लोग सत्ता के घमंड में आकर जनता का विश्वास तोड़ते हैं।उनका घमंड टूटना तय है। ये किसी व्यक्ति की शक्ति नहीं है। वह आगे कहती हैं कि हनुमान जी शिव का 12 वां अवतार माने जाते हैं। जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें शिव भी नहीं बचा सकते हैं।

kangana ranaut,uddhav thackeray

कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जब पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश होता है। उसके बाद सृजन होता है। आपको बता दें कि 2 साल पहले कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया। इस पर कंगना रनौत ने कहा था कि आज मेरा घर टूटा है। जल्दी ही तेरा घर टूटेगा। इसके बाद ही कंगना रनौत का रिएक्शन आया है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। सभी जानते हैं कि कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे सरकार का हमेशा से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। कई बार संजय राउत संग कंगना रनौत का हंगामा हुआ तो जब कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया तो ये मामला और गरमा गया था।

उस समय कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे सरकार को ललकारा था और कहा था कि आज मेरा घर टूटा है जल्द ही तेरा घर टूटेगा। ऐसे में जब उद्धव ठाकरे की सरकार गिरी तो सबसे पहले कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X