..................... महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक फिल्म, सीरियल, विज्ञापनों की शूटिंग बंद | Maharashtra Lockdown: Shooting for films, serials and advertisements banned till April 30 - Hindi Filmibeat

महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक फिल्म, सीरियल, विज्ञापनों की शूटिंग बंद- एक बार फिर इंडस्ट्री को भारी नुकसान

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का कहर साफ देखा जा सकता है। मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले 15 दिन के लिए लागू ब्रेक द चेन की घोषणा की है। जिसके तहत 14 अप्रैल की रात 8 बजे से 1 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है।

हर तरह की पाबंदियों के साथ मुंबई में फिल्म, टीवी और विज्ञापनों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सिनेमाहॉल भी बुधवार से 15 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Maharashtra Lockdown

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि, "सरकार ने लोगों कि हित में फैसला लिया है लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के हित में ये फैसला नहीं है क्योंकि शूटिंग बंद हो जाने से काफी नुकसान हो जाएगा।"

बता दें, इन दिनों कई बड़ी- छोटी फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। किसी फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों पहले शुरु हुई है, किसी फिल्म की एक हफ्ते की शूटिंग बची है, तो किसी की एक दिन की.. ऐसे में अब निर्माता- निर्देशकों को अब शूटिंग खत्म करने के लिए 15 दिनों का इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X