दिलीप कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, आंसुओं में डूबी सायरा बानो- VIDEO

इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार के रूप में एक सदी का आज अंत हो गया। दिलीप कुमार की अंतिम विदाई में कोरोना प्रॉटोकॉल के चलते कम लोगों को ही शामिल होने की इजाजत दी गई। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजकीय सम्मान से हुआ। बॉलीवुड की मशहूर हस्ती और उनके योगदान को देखते हुए महाराष्ट्र सीएम ने शासकीय सम्मान के निर्देश दिए थे।

Recommended Video

Dilip Kumar को आखरी अलविदा कहकर ऐसे लौटी Saira Banu; Watch Video | FilmiBeat

इतना ही नहीं बैंड बाजे के साथ दिलीप कुमार का जनाजा निकला। एक्टर के शव को महाराष्ट्र पुलिस के कंधों पर उठाया गया। इस मौके पर फैंस की आंखे नम भी हुई तो गर्व भी। एक्टर के सराहनीय योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।

Dilip Kumar

वहीं सायरा बानो की भी शोकग्रसित तस्वीर सामने आईं। मास्क लगाए आंखों में आंसू लिए सायरा की ये तस्वीरें उनके दर्द को बयां करती हैं।

बता दें सायरा बानो और दिलीप कुमार का 55 साल का साथ आज टूट गया। इन सालों में सायरा हमेशा दिलीप कुमार के साथ साय की तरह नजर आतीं। अस्पताल से घर तक भी सायरा शौहर दिलीप कुमार के शव के साथ साथ नजर आईं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे भी सायरा बानो से मिलने पहुंचे थे। उनके अलावा शाहरुख खान, धर्मेंद्र, करण जौहर, रणबीर कपूर से लेकर अनुपम खेर समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X