..................... महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख- कंगना को मुंबई, महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहींMaharashtra home minister anil deshmukh says kangana ranaut has no right to live in mumbai - Hindi Filmibeat

गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान- कंगना रनौत को मुंबई में रहने का हक नहीं, एक्ट्रेस का ओपन चैलेंज

कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पीओके से की। उन्होंने कहा कि मुंबई अब पाक अधिकृत कश्मीर(POK) जैसा महसूस हो रहा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने बिना कंगना रनौत का नाम लिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। #कंगना रनौत चल निकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

इस संबंध में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कंगना रनौत को महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई हक नहीं है। मुंबई पुलिस की तुलना स्कॅाटलैंड यार्ड की पुलिस से होती है। ऐसी हालत में उन्हें यहां पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। एक आईपीएस अधिकारी इसके खिलाफ अदालत में गए हैं। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

राकांपा नेता देशमुख ने आगे कहा कि महाराष्ट्र राज्य में उचित कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्षम है। जिन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में असुरक्षा महूसस होती है, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Kangana ranaut

ज्ञात हो कि कंगना ने इससे पहले एक ट्वीट किया और लिखा कि वह 9 तारीख को मुंबई पहुंच रही हैं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। इस पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक निजी चैनल से बातचीत में राउत ने कंगना को मेंटल बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X