4 महीने बाद सुशांत केस पर कहां है CBI की रिपोर्ट- गृहमंत्री का सवाल, भड़के रिया चक्रवर्ती के वकील
साल 2020 खत्म होने की कगार पर है। अभी तक सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मौत केस को लेकर अपनी फाइनल रिपोर्ट पेश नहीं की है। ये साल कोरोना के कारण कई मुसीबत और परेशानी लेकर आया। लेकिन सिनेमा के लिए सबसे बड़ा झटका ये तब रहा, जब जून में सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर आई।
सुशांत अपने कमरे में मृत पाए गए। इसे लेकर रिया चकव्रर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे। सोशल मीडिया पर ये केस जमकर उछला। मुंबई पुलिस की जांच के बीच कोर्ट ने इस केस को सीबीआई को दे दिया। छह महीने बीत जाने के बाद भी सीबीआई ने इस केस में अपनी आखिरी रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं रखी है।

इसी पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने सवाल उठाया है। ये कहा है कि इस केस पर सीबीआई की जांच का फैसला क्या है, ये जानने का सभी को पूरा अधिकार है।


Click it and Unblock the Notifications