सुशांत सिंह राजपूत केस पर अड़ी महाराष्ट्र सरकार, सीबीआई जांच की अपील क्यों की खारिज?
सुशांत सिंह राजपूत केस में नई चीज़ें लगातार बाहर आ रही है लेकिन इस बीच एक चीज़ जो नहीं बदली है, वो है सुशांत की आत्महत्या को लेकर सुसाइड जांच की मांग। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या से अपनी जान ली थी
तब से लोग इसे सुसाइड मानने को तैयार नहीं थे और लगातार इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने साफ कर दिया है कि मामले की सीबीआई जांच नहीं होगी।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने साफ किया है कि मामला मुंबई पुलिस के पास ही रहेगा और मामले की हर तरह से जांच की जा रही है। हालांकि लोग लगातार इस बात से नाराज़ चल रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने भी पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है क्योंकि पूरे मामले में वो मुंबई पुलिस की जांच पड़ताल से खुश नहीं थे। लोगों ने भी लगातार सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।
जनरल जीडी बख्शी ने ट्वीट करते हुए लिखा - इस मामले में सरकार ने सीबीआई जांच से इंकार कर दिया है क्योंकि कई बड़े नाम इसमें शामिल हैं। सोचिए अगर इलेक्शन पास होता तो ये पूरा मामला सीबीआई को सौंप कर फास्ट ट्रैक कर दिया जाता। एक आदमी का मरना, जीना इस देश में सिर्फ पॉलिटिक्स से जुड़ा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
