Maharashtra Election- स्वरा भास्कर के पति भी हारे चुनाव, जानिए किसने दे दी शिकस्त?

Swara Bhaskar Fahad Ahmed- महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चर्चा है और कई सितारों को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनका जो हाल ही वो काफी हैरान करने वाला है।
अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे फहाद अहमद बुरी तरह से चुनाव हार गए हैं। फहाद को सना मलिक ने हराया है। 288 सीटों पर चुनाव के बाद चल रही गिनती को लेकर सभी की निगाहें बनी हुई हैं।
इस दौरान अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट का फैसला जैसे ही आया लोगों को यकीन नहीं हुआ। स्वरा भास्कर के पति को हार का मुंह देखना पड़ा है। फहाद अहमद एनसीपी से चुनाव लड़ रहे थे और उनके सिर पर शरद पवार का हाथ था। एनसीपी उनके लिए कुछ खास साबित नहीं हुए है।
सपा छोड़ एनसीपी में गए थे फहाद
फहाद अहदम महाराष्ट्र में काफी मशहूर हैं और वो पहले अखिलेश यादव की पार्टी में थे। लेकिन किसी कारण उन्होने सपा छोड़ फहाद एनसीपी में शामिल हो गए थे और शरद पवार का हाथ थाम लिया था। लेकिन यहां पर आकर चुनाव लड़ना भी कुछ खास नहीं साबित हुआ और वो चुनाव हार गए।
स्वरा भास्कर की तरफ फिलहाल इस हार को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसा कहा जाता है कि स्वरा भास्कर फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में स्वरा और फहाद के घर में बच्ची ने जन्म लिया है। फिलहाल महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।


Click it and Unblock the Notifications











