Maharashtra Election में एजाज खान का हुआ बुरा हाल, मिलियन फॉलोवर्स वाले एक्टर को NOTA से भी कम मिले वोट्स

Maharashtra Election Results 2024: बिग बॉस के के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान वर्सोवा सीट से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वे बमुश्किल वोटों के मामले में तीसरे नंबर तक पहुंच पाए हैं। 5.6 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले एजाज खान अब तक केवल 103 वोट हासिल करने में सफल रहे हैं।
NOTA से भी कम मिले वोट
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार हारून खान वर्सोवा सीट पर 46,619 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। एजाज खान NOTA ऑप्शन से भी पीछे चल रहे हैं, जिसके लिए वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र में 747 मतदाताओं ने ऑप्शन चुना था। निर्वाचन क्षेत्र में मतदान 51.2% रहा।
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि एजाज खान के 5.6 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं लेकिन एक्टर सिर्फ 103 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ा। वर्सोवा सीट से कुल 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जो परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है।
एजाज खान के टीवी शोज
एजाज खान ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे, वह एक लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर रहे हैं, जिन्होंने दीया और बाती हम और करम अपना अपना जैसे शो किए हैं। वह रक्त चरित्र और अल्लाह के बंदे जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












