India's Got Latent का विवाद और भी ज्यादा बढ़ा, 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज!

india s got latent

India's Got Latent Controversy: महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के शो इंडियाज गॉट लैटेंट (India's Got Latent) के खिलाफ मंगलवार को FIR दर्ज की है। यह मामला यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया (Ranveer Allahabadia) के कमेंट को लेकर उठे विवाद के बीच सामने आया है।

30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

मुंबई में समय और रणवीर के खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज हो चुकी है। वहीं, राज्य साइबर सेल ने अब करीब 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो पहले एपिसोड से ही शो का हिस्सा थे। महाराष्ट्र साइबर सेल के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, "कुल 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शो के पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 तक इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी को नोटिस भेजने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।"

गेस्ट ने गंदी बातें

समय द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के हालिया एपिसोड में रणवीर, अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी गेस्ट के रूप में नजर आए, इस शो कई अपमानजनक बातें कही गईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया।

रणवीर का कॉन्ट्रोवर्शियल सवाल

एपिसोड के दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे - या आप एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" अपूर्वा और समय को इस कथित "मजाक" पर हंसते हुए देखा गया।

रणवीर ने दी सफाई

हालांकि, रणवीर की यह बात नेटिजन्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने शो और कंटेंट क्रिएटर्स पर ऑनलाइन अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बाद में, रणवीर ने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी ओर से "फैसले लेने में चूक" हुई।

Read more about: ranveer allahbadia samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X