सीएम की पत्नी अमिताभ बच्चन के साथ..डांस करते हुए!
अमिताभ बच्चन के साथ डांस करती दिखेंगी महराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शूट कराया है। ये वीडियो किसके साथ शूट किया है जब इसका आपको पता चलेगा तो आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां..ये कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ग्लैमरस अवतार में नजर आने वाले हैं।

'फिर से' नाम से आए इस गाने को अमिताभ बच्चन और अमृता पर फिल्माया गया है। ये शूट दक्षिण मुंबई के ओपेरा हाउस में किया गया। इस वीडियो में अमृता रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस और हाई हील्स में नजर आएंगी।
T 2457 - Shooting a video with VIP celebrity at the famed Opera House, recently refurbished into spectacular sight .. pic.twitter.com/ZbeY3chOwy
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 29, 2016
#WeddingPIcs: युवराज सिंह की शादी की तस्वीरें इतनी शानदार हैं कि मज़ा आ जाएगा
इस बात की जानकारी अहमद खान ने दी जो कि इस गाने को डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने भी इसे ट्विटर पर शेयर किया है। इस गाने को गाया भी सीएम फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने है। याद दिला दें कि अमृता इससे पहले भी कुणाल कोहली की फिल्म 'फिर से' के लिए गाना गा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications