TZH..महाराष्ट्र बंद का असर...टाईगर जिंदा है कि अब तक की सबसे कम कमाई
महाराष्ट्र में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में लगातार दलित समुदाय के द्वारा हिंसा जारी है। आपको बता दे कि इसका असर सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है कि कमाई पर पड़ा है।
सलमान खान की ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही थी और ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्म जल्द ही सलमान खान की बजरंगी भाईजान को क्रॉस कर जाएगी।

लेकिन भीमा कोरेगांव में लगातार जारी हिंसा में सलमान खान की इस फिल्म के बुधवार को आए कलेक्शन काफी कम है। दरअसल दलितों के लगातार प्रदर्शन के बाद कल महाराष्ट्र बंद कर दिया गया था जिसका सीधा असर टाईगर जिंदा है कि कमाई पर पड़ा है।
ही कारण है कि सलमान की फिल्म ने कल सिर्फ 5.84 करोड़ की कमाई है जो अब तक सबसे कम है। मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म में अब तक 13 दिनों में कुल 286.46 करोड़ की कमाई की है।
माना जा रहा है कि इस वीक ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है क्योंकि इस वीक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications