Maharashtra Assembly Elections 2024- अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोग बोले- 'ये तो कनाडियन था?'

Maharashtra Assembly Elections 2024- विधानसभा चुनाव को लेकर काफी समय से चर्चा है। मायानगरी मुंबई की वजह से महाराष्ट्र का चुनाव अक्सर खबरों का हिस्सा रहता है क्योंकि ज्यादातर सितारे अपने वोट डालने जाते हैं।
आज मुंबई में वो वोटिंग हो रही है और इस दौरान कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। लेकिन सबसे तेजी से सुपरस्टार अक्षय कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है।
सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठते हैं और यही कारण है वो तड़के ही पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला। 20 नवंबर को शुरु हुए इस मतदान को लेकर कई महीनों से चर्चा है और कई दिग्गज अपना अपना दम इसके लिए भर रहे हैं।
सिंपल से लुक में दिखे खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार इस दौरान काफि सिंपल लुक में नजर आए। उन्होने पैंट शर्ट पहना हुआ था। जैसे ही वो वोट डालकर निकले उन्होने अपनी उंगली में लगी स्याही को कैमरे के सामने दिखाया। इस वीडियो के सामने आते ही लोग अक्षय कुमार को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। अक्षय कुमार इसके पहले कनाडा के नागरिक थे और इस वजह से वो अक्सर ट्रोल होते थे।
क्या बोले लोग
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, पर ये तो कनाडियन था, वोट कैसे डाला। एक ने लिखा, फिर से भारतीय बनने के लिए धन्यवाद। एक ने लिखा, इसमें कोई संदेह नहीं कि वह निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे। एक ने लिखा, दिल्ली वालों को महाराष्ट्र में वोट डालने की इजाजत है? इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं।
आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications