महाराजा में 'चरण सेवा' सीन करने के बाद एक्ट्रेस का हो गया था बुरा हाल, घबराते हुए बोलीं- मुझे एक बंद कमरे में.

Maharaja: आमिर खान के बेटे जुनैद खान, शालिनी पांडे, शारवरी और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म महाराज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। फिल्म को लेकर सितारे जमकर तरीफें भी बटोर रहे हैं, लेकिन फिल्म को लेकर जमकर कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिल रही है। बता दें कि महाराज को Imdb ने 10 में से 6.3 रेटिंग दी है। महाराज फिल्म की लीड एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में वह चरण सेवा के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात करती हैं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि इस सीन को शूट करने के बाद उनके मन पर कैसा प्रभाव पड़ा था।
महाराज का चलता है राज
महाराज फिल्म में जयदीप अहलावत जदुनाथ की भूमिका में हैं। जिनका मानना होता है कि महिलाओं को चरण सेवा की रस्म करनी चाहिए। इस रस्म के तहत उन्हें खुद को महाराज के लिए समर्पित करना होता है। महाराज ऐसा भ्रम फैलाते हैं कि युवतियों को उनके साथ बंद कमरे में समय बिताना चाहिए। समाज महाराज पर अधिक विश्वास करता है और हर कोई महाराज का कहना मानता है।
बेचैन हो गई थीं शालिनी पांडे
शालिनी पांडे एक इंटरव्यू में कहती हैं कि मैंने महाराज के साथ चरण सेवा वाला सीन शूट किया। जब तक मैंने इस सीन को नहीं किया था तब तक मुझे नहीं पता था कि यह मेरे मन पर इस तरह से प्रभाव डालेगा। क्योंकि जैसे ही मैंने इस सीन को शूट किया मैं घबरा गई। मैं अचानक से बाहर आई और मैंने अपनी टीम को बोला कि मैं बंद कमरे में नहीं रहना चाहती हूं। मुझे थोड़ा समय चाहिए। मुझे ताजी हवा चाहिए, मैं बेचैन हो रही थी।
उन्होंने आगे कहा कि जब स्क्रिप्ट को पढ़कर उन्हें खुद का किरदार बेवकूफ वाला लगा था, लेकिन बाद में एहसास हुआ था कि वह बेवकूफ नहीं है। बस उसे कुछ बेहतर पता नहीं है। उसे इस तरह का बनाया गया है कि वह जो भी करती है उसपर विश्वास करती है।


Click it and Unblock the Notifications











