हीरोइन बनने के लिए घर से भागी ये बच्ची, लड़को के साथ शेयर किया रूम, एक फ़िल्म ने बदली किस्मत

shalini pandey jaideep ahlawat

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जो कि घर से भाग कर स्टार बने। इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर शहनाज गिल तक का नाम शामिल है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करने के लिए घर से भाग गई। दरअसल हम बात कर रहे हैं शालिनी पांडे की।

बता दें कि शालिनी पांडे के माता-पिता उन्हें इंजीनियर बनना चाहते थे। एक इवेंट में खुद शालिनी पांडे ने इस पर बात करते हुए कहा था कि अपना सपना पूरा करने के लिए वह सब कुछ छोड़कर बॉलीवुड में आ गई थी। अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने अपने पिता को 4 साल तक मनाया और इसके बावजूद जब बात नहीं बनी तो उन्होंने घर छोड़ने का फैसला लिया। हालांकि उन्हें इस बात का हमेशा पछतावा भी रहा।

हालांकि शालिनी पांडे ने अपना घर तो छोड़ दिया था लेकिन उनके पास में रहने के लिए छत तक नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने काफी वक्त तक एक लड़के के साथ रूम शेयर किया। जो कि आज भी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। शालिनी पांडे अब इंडस्ट्री में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गई है।

अगर हम शालिनी पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पहला ब्रेक संदीप रेड्डी वांगा की अर्जुन रेड्डी से मिला। विजय देवरकोंडा की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और बाद में एक्ट्रेस के माता-पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया। इसके बाद बॉलीवुड में रणवीर सिंह की जयेश भाई जोरदार फिल्म से उन्होंने कदम रखा। अब वह महाराजा फिल्म को लेकर सुर्खियों में है।

More from Filmibeat

Read more about: shalini pandey jaideep ahlawat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X