Maharaj- आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म पर क्यों मचा बवाल? गुजरात हाई कोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक!

maharaj junaid khan aamir khan

आमिर खान के सुपुत्र जुनैद खान आज अपना डेब्यू करने वाले थे लेकिन उनको गुजरात कोर्ट रोक दिया है। जी हां, उनकी पहली फिल्म महाराज आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी लेकिन गुजरात उच्च न्यायालय ने अब एक हिंदू समूह की याचिका के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।

जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म संभावित रूप से हिंसा भड़का सकती है। महाराज में जयदीप अहलावत भी हैं और इसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​ने किया है। बीते दिन से ही ट्विटर पर बायकॉट महाराज ट्रेंड हो रहा था और लोगों का कहना था कि इस फिल्म में साधु संतो का अपमान किया गया है।

खबरें हैं कि ये स्टे इसलिए लगाया गया है क्योंकि भगवान कृष्ण के भक्तों और वल्लभाचार्य के अनुयायियों, जो कि पुष्टिमार्ग संप्रदाय है, की ओर से एक याचिका दायर की गई थी। याचिका की मानें तो फिल्म की कहानी 1862 के महाराज लिबेल केस के इर्द-गिर्द घूमती है, ये फिल्म संप्रदाय के अनुयायियों के खिलाफ हिंसा भी भड़का सकती है।

इसको लेकर ही फिल्म को ना रिलीज करने की याचिका दी गई थी। 1862 का महाराज लिबेल केस एक आदमी के आरोपों पर आधारित था जिसने एक साधु पर आरोप लगाए थे। बॉम्बे के सुप्रीम कोर्ट के अंग्रेजी न्यायाधीशों द्वारा फैसला सुनाया गया था।

क्या होगा?

हालांकि देखने वाली बात होगी कि जुनैद खान की ये फिल्म रिलीज हो पाती है या नहीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जयदीप अहलावत भी हैं जो कि अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। जयदीप और जुनैद दोनों की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस फिल्म के लिए जुनैद ने काफी मेहनत की है और अपने आप को बदल लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: maharaj junaid khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X