महानटी एक्टर कीर्ति सुरेश - अजय देवगन की अगली बायोपिक फिल्म से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
पिछले साल तेलुगू फिल्म महानटी के साथ कीर्ति सुरेश ने सबका दिल जीता था। और अब वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अजय देवगन तानाजी के बाद सैयद अब्दुल रहीम बायोपिक पर काम करना शुरू करेंगे और इस फिल्म में उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी कीर्ति सुरेश। ये कीर्ति की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।
सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच में से एक माने जाते हैं। अजय देवगन और बोनी कपूर इस फिल्म के साथ 16 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। और इस फिल्म में अजय देवगन आखिरकार एक फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे जिन्होंने 1951 से 1962 तक राज किया।

बात करें कीर्ति की तो वो तमिल - तेलुगू फिल्मों का जाना माना नाम हैं। महानटी में वो मशहूर एक्ट्रेस सावित्री की भूमिका में थीं। फिल्म सावित्री पर बायोपिक थी। अब कीर्ति बॉलीवुड में भी एक बायोपिक से ही अपनी शुरूआत करने जा रही हैं।
वैसे कीर्ति के अलावा कई साउथ की हीरोइनें हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़माने की कोशिश की है -


Click it and Unblock the Notifications