'वो हमारे अखाड़े की कुछ नहीं हैं...' मां पवित्रानंद गिरी ने Mamta Kulkarni के सन्यासी बनने के पीछे का खोला राज

Pavitra Nand Giri On Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दे कि अभी के वक्त में वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद काफी चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में सन्यास लिया और महामंडलेश्वर का पद प्राप्त किया। हालांकि बाद में उन्हें इस पद से हटा दिया गया।
ममता कुलकर्णी के संन्यास लेने और महामंडलेश्वर के पद को हासिल करने के बाद में काफी ज्यादा विवाद बने हुए हैं। अभी इसी बीच किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि ने अपनी एक सफाई में कहा कि वह ममता कुलकर्णी को कोर्ट तक खींचेंगी। साथ ही ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े में कोई भी सहयोग नहीं है।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि ने वायरल हो रही है इस वीडियो में कहा कि "ममता कुलकर्णी हमारे अखाड़े की कुछ भी नहीं है। ना संस्थापक है और ना ही संरक्षक है। वह कई सालों से लाइमलाइट में नहीं थे और उनको कुछ तो मसाला चाहिए था।"
उन्होंने आगे कहा कि "इसीलिए आज उन्होंने अपने आपको खुद पेश किया। चमकाने के लिए। हम उन पर कार्यवाही करेंगे। उनको लीगल नोटिस भेजेंगे। उनको कोर्ट में भी खींचेंगे। अगर उनके पास में कोई सबूत है तो आकर पेश करें।"
अब लगातार यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि काफी सारे लोग किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि की इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि जब आप माला पहना रहे थे तब यह सोच कहां गई थी। हालांकि काफी सारे लोग तो सपोर्ट में भी है।


Click it and Unblock the Notifications