..................... Mahamandaleshwar Himangi Sakhi Threatened Sanatan Dharma Kinnar Akhada Controversy - Hindi Filmibeat

सनातन धर्म त्याग देंगी महामंडलेश्वर हिमांगी सखी? किन्नर अखाड़े में चल रहा विवाद

Mahamandaleshwar Himangi Sakhi

Mahamandaleshwar Himangi Sakhi: महाकुंभ में जब से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहे जो की ममता कुलकर्णी ने संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर पद स्वीकार किया तभी से काफी विवाद मचा हुआ है। लेकिन अब एक बार फिर से एक नया विवाद सामने आ रहा है और कहा जा रहा है कि किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी सनातन धर्म छोड़ रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिमांगी सखी द्वारा किन्नर अखाड़े में पहले से ही चल रहे विवाद से उन्होंने दुखी होकर सनातन धर्म छोड़ने की धमकी दे डाली है। दरअसल उन्होंने कहा कि अंदर जो चल रहा यह विवाद उनके बर्दाश्त से बाहर हो चुका है और इसीलिए वह जल्दी ही धर्म परिवर्तन पर विचार कर रही हैं।

दरअसल आपको बता दें कि हिमांगी सखी द्वारा यह बयान किन्नर अखाड़े की एक दूसरी महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर हमले के बाद दिया गया है। हिमांगी ने कहा कि उनके ऊपर इस हमले के आरोप लगाए गए हैं। जबकि उनका इन सब चीजों से कोई भी वास्ता नहीं है। इससे पहले उनके खुद के ऊपर भी हमला हो चुका है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर जो हमला हुआ था उसमें वह गंभीर तौर पर घायल भी हो गई थी। उन्होंने तो यह भी आरोप लगाया था कि वह हमला किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने करवाया था।

किन्नर अखाड़े में वर्चस्व की जंग चलती हुई नजर आ रही है और अगर यह विवाद जल से जल्द खत्म नहीं होता है तो हिमांगी सखी भी सनातन धर्म से बाहर होने का विचार करेंगी। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी द्वारा सीधे तौर पर धर्म परिवर्तन कर लेने की धमकी भी दी गई है। मालूम हो की ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बना देने पर हिमांगी सखी द्वारा सवाल उठाए गए थे। उसी के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ था।

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X