पति पर आया महालक्ष्मी को प्यार- जब तुम मुझे अपनी बाहों में भरते हो तो... लोग बोले- बाहों में सांस कैसे लेती हो

Mahalakshmi Ravindar Chandrasekaran Romantic Post: तमिल एक्ट्रेस महालक्ष्मी शंकर ने भले ही अपने एक्टिंग से कुछ खास पहचान ना बनाई हो लेकिन इस हसीना ने दूसरी शादी करते ही पूरे देश में नाम कमा लिया है। अब एक बार फिर से महालक्ष्मी ने रोमांटिक होकर पति के लिए ऐसे पोस्ट किया है जो कि आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महालक्ष्मी और फिल्म निर्माता रविंद्र चंद्रशेखरन अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट करते रहते हैं। इसी कड़ी मे अब एक बार फिर से महालक्ष्मी ने पति के साथ खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में प्यार का इजहार किया है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
सामने आई इस तस्वीर में महालक्ष्मी और रविंद्र एक दूसरे के साथ खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। रविंद्र ने महालक्ष्मी को अपनी बाहों में भरा हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जब तुम मुझे अपने बाहों में भरते हो मुझे ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है जो मैं नहीं कर सकती हूं.. मैं पूरे जी जान से तुम्हें प्यार करती हूं अम्मू।'
महालक्ष्मी के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में रविंद्र ने भी अपने प्यार का इजहार किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस कपल का प्यार भरा अंदाज काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही तमाम नेटिजंस इस कपल को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इनकी बाहों में सांस कैसे लेती हो।'


Click it and Unblock the Notifications