..................... Mahakumbh's second viral girl DJ Sharma, left air hostess job became a Sadhvi? Monalisa also failed! - Hindi Filmibeat

महाकुंभ की दूसरी वायरल गर्ल, एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ बन गई साध्वी? मोनालिसा भी हुई फेल!

mahakumbh viral video Monalisa

Mahakumbh Viral Girl DJ Sharma- महा कुंभ में इस वक्त काफी कुछ ऐसा हो रहा है जो कि चर्चा में है। कुछ अच्छी खबरें आ रही हैं तो वहीं भगदड़ में हुई मौतों ने लोगों का दिल दहला दिया है।

लेकिन इस वक्त महा कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा चर्चा में है। उसकी वीडियोज और तस्वीरें सामने आते ही आग की तरह वायरल हो जाती हैं। लेकिन इस वक्त मोनालिसा के अलावा एक और लड़की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा रहै है।

जी हां, एक और महा कुंभ वायरल गर्ल का वीडियो सामने आया है जो कि साध्वी की वेश में है। बता दें कि ये महिला एक एयर होस्टेस है और उनका नाम डीजे शर्मा है।

वायरल वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को लोकमत ने साझा किया है। रिपोर्टर ने डीजे शर्मा से पूछा कि, एयर होस्टेस की लाखों की नौकरी छोड़कर आप साध्वी बनना चाहती हैं, इसका कारण क्या है?

इसपर इस वायरल गर्ल ने कहा, ''देखिए ऐसा है, भले ही एयर होस्टेल लाखों की जॉब है लेकिन जब आप मन से खुश नहीं हो ना और धार्मिक चीजों से मन को खुशी मिलती है तो आप धार्मिक की तरफ ही बढ़ोगे। फिर पैसे मैटर नहीं करते आपके लिए, आपको माइंड पीस चाहिए।'' इसके बाद डीजे शर्मा का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग मोनालिसा के साथ साथ डीजे शर्मा को लेकर भी बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपनी अपनी तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, अभी कुछ दिन बाद कुंभ खत्म हो जायेगा फिर सारा नशा उतर जायेगा। एक ने लिखा, ''चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात सिर्फ फेमस होने के लिए बस।'' एक ने लिखा, ''सबको वायरल होना है बस।'' एक ने लिखा, ''ये बस प्रसिद्ध होना चाहती है और कुंभ के बाद अपने काम पर चली जाएगी।'' एक ने लिखा, ''रील्स के लिए है सब।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: mahakumbh viral video monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X