फिल्म की एक्ट्रेस बनने से पहले ही महाकुंभ की Monalisa ने ले ली अपनी जान? वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Monalisa

Monalisa News Update: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा (Mahakumbh Viral Girl Monalisa) इन दिनों छाई हुई हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे हर ओर हो रहे हैं और ये चर्चे इतने जोरों-शोरों से हुए कि उन्हें एक फिल्म में एक्ट्रेस बनने का मौका भी मिल गया।

मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल

मोनालिसा इन दिनों अपनी फिल्म की तैयारियों में लगी हुई हैं और वो एक्ट्रेस बनने के लिए ट्रेनिंग भी ले रही हैं। मोनालिसा की खबरों को बारे में हर कोई जानना चाहता है लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा का देहांत हो गया है। जी हां, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मोनालिसा के देहांत का दावा

इस वीडियो में एक AI जनरेटेड आवाज है और उस वीडियो में बोला जा रहा है कि 'नहीं रहीं मोनालिसा! इस वक्त एक लड़की बहुत चर्चा में है, जो कि प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचते हुए फेमस हुई थी। लेकिन उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।'

झूठी है खबर

हालांकि, इस वीडियो पर साफ लिखा है कि 'प्लीज ऐसा झूठ ना फैलाएं, मैं मोनालिसा ठीक हूं।' इसके अलावा इस वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया है- 'प्लीज मेरे प्यारे दोस्तो ऐसे पोस्ट मत डालो जिससे मुझे तकलीफ हो, ऐसी पोस्ट देख कर लोगों के कॉल आना शुरू हो जाते हैं।

एक इवेंट पर केरल गई थीं मोनालिसा

आपको बता दें अभी 14 फरवरी के मौके पर मोनालिसा केरल पहुंची थीं और इस इवेंट में उन्होंने वहां के लोगों को अपने टैलेंट की एक झलक भी दिखाई थी। मोनालिसा ने इस इवेंट में पिंक कलर का लहंगा पहना था और वो काफी खूबसूरत भी लग रही थीं। मोनालिसा को देखने के लिए इस इवेंट में सैकड़ों लोग पहुंचे थे और वो उनके साथ एक फोटो भी खिंचवाना चाहते थे। मोनालिसा में स्टेज पर डांस किया था और उन्हें देखने आए लोगों को फ्लाइंग किस भी दिया था।

मोनालिसा का वर्कफ्रंट

मोनालिसा के खाते में एक फिल्म भी है, जो उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ऑफर की है। इस फिल्म का नाम है- 'डायरी ऑफ मणिपुर'। इस फिल्म में मोनालिसा को साइन करने के लिए सनोज मिश्रा उनके घर पहुंचे थे और उनके परिवार के सामने ही ये फिल्म ऑफर की थी। सनोज ना सिर्फ उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं बल्कि उन्हें पढ़ा भी रहे हैं।

Read more about: monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X