गिड़गिड़ा रही हैं मोनालिसा की मां, बोलीं- मेरी बच्ची नाबालिग है उसे बहला फुसला कर...

Monalisa Mother Video: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा की आंखों ने ऐसा जादू किया था कि वह रातों रात स्टार बन गईं। फिल्मों और विज्ञापनों के उन्हें ऑफर मिलने लगे। उनकी फिल्म भी रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अचानक ही मोनालिसा ने एक ऐसा फैसला किया जिससे उनके परिवार वालों और उन्हें चाहने वालों और धक्का लगा। दरअसल कुछ दिनों पहले मोनालिसा ने घरवालों से छिपकर केरल जाकर अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली।

Mahakumbh Viral girl Monalisa

मोनालिसा के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मोनालिसा की शादी की तस्वीरें देख घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। घरवालों ने मोनालिसा को लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी मोनालिसा नहीं मानीं और उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी कर ली जिसे वह बस 6 महीने पहले ही मिली थीं। घरवालों ने इस शादी को लव जिहाद बताया है। मोनालिसा की मां का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उनका कहना है कि बेटी से 10 दिनों से बात नहीं हुई है। फोन बंद आ रहा है। जहां मोनालिसा फरमान के संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं वहीं उनके घर में मातम पसरा हुआ है।

मीडिया के सामने गिड़गिड़ाती दिखीं मोनालिसा की मां...

मोनालिसा की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मोनालिसा की मां जमीन पर लोट-लोट कर रोती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की मां बेसुध हो गई हैं। मोनालिसा की मां का कहना है कि उनकी बेटी को बहकाया गया है। बेटी के दोनों नंबर बंद आ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उनकी मां ने कहा कि मेरी बच्ची नाबालिग है। उसे कुछ नहीं आता है। उसके पास फोन भी नहीं है कोई बातचीत नहीं हो पा रही है। मोनालिसा की मां बुरी तरह से गिड़गिड़ाती हुए कहती हैं कि उसे वापस ले आओ। वरना मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी। बता दें कि अपने परिवार को जिस तरह से मोनालिसा दर्द में बिलखता छोड़ गई हैं उस वजह से उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X