मेरी गलती है कि मैं एक मुसलमान... मोनलिसा के पति फरमान का छलका दर्द, बोले- लोग मुझे आतंकी समझ रहे हैं

Mahakumbh Viral girl Monalisa husband farman khan Press Conference: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि मोनालिसा ने गुपचुप परिवार वालों से छिपकर केरल में फरमान खान से शादी कर ली। मोनालिसा ने कहा कि फरमान उन्हें सिर्फ 6 महीने पहले ही मिले थे। वह उनके बिना नहीं रह सकती थीं, उनके परिवार वाले उनकी मर्जी के बिना उनकी शादी करवाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने ये कदम उठाया।

mahakumbh viral girl Monalisa

मोनालिसा ने लगाए सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप

मोनालिसा के इस कदम के उठाने के बाद से तो मानों भूचाल आ गया हो। मोनालिसा के परिवार वालों का कहना है कि यह लव जिहाद है। मोनालिसा अभी नाबालिग हैं। उनका आधार बदला गया है। परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं। जिसके बाद देशभर से फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मोनालिसा के परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मोनालिसा ने भी सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

लोग मुझे आतंकी समझ रहे हैं...

मोनालिसा और फरमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें वह अपना दर्द बयां करते दिखे। फरमान ने कहा कि लोग उन्हें आतंकी समझ रहे हैं। मैं क्या हूं ये दुनिया जानती है। मैं एक कलाकार हूं। इस मुद्दे को राजनीति का मोड़ मत दो। लोग मुझपर झूठे आरोप मड रहे हैं, लेकिन मेरा गांव जानता है कि मैं कौन हूं। फरमान आगे कहते हैं कि मैं बचपन से ही आर्यसमाज में था। मैं बचपन से ही पूजा पाठ करता था।

मेरी एक गलती है कि मैं मुसलमान...

मेरी गलती तो बस यह है कि मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और मेरा नाम फरमान है। जिस वजह से लोग मुझे मारने काटने को दौड़ रहे हैं। आखिर प्यार करना गलत है क्या ? हमें काम नहीं करने देंगे तो सुसाइड कर लेंगे। हमारे पास पैसे नहीं हैं और बिना पैसों के कैसे जिएंगे। फरमान ने कहा कि वह नारायण गुरूजी को मानते हैं उन्होंने कहा कि मंदिर में कोई भी पूजा शादी कर सकता है। फरमान आगे कहते हैं कि मोनालिसा का परिवार सनोज मिश्रा के दबाव में आकर बोल रहा है। शादी के बाद मोनालिसा की मां का फोन आया था उन्होंने कहा था कि कभी घर लौटकर मत लौटना। सनोज मिश्रा मोनालिसा के परिवार को धमका रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X