महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के लिए आसान नहीं हीरोइन बनना, डायरेक्टर करा रहे हैं ऐसे-ऐसे काम

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2024 से सेंसेशन बनी माला बेचने वाली मोनालिसा बहुत जल्द अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। हालांकि हीरोइन बनने की डगर मोनालिसा के लिए उतनी आसान नहीं होने वाली है जितनी की रातों रात सोशल मीडिया स्टार बनने की रही है। डायरेक्टर अपनी फिल्म के हर किरदार में परफेकअशन चाहते हैं ऐसे में खूबसूरती के साथ साथ एक्टिंग स्किल्स और कम्युनिकेशन बहुत ज्यादा मायने रखते हैं।
ऐसै में उन्हे पहला ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुद उन्हें पढ़ाने-लिखाने का जिम्मा संभाला है। दरअसल मोनालीसा बिल्कुल भी पढ़ी-लिखी नहीं हैं जो कि उनकी एक्टिंग में भी रोड़ा बनता दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगर काम के मोर्चे पर आगे बढ़ना है तो कम से कम किताबों से इतनी जान-पहचान तो होनी ही चाहिए कि अपना काम सही से चल सके।
बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए सनोज मिश्रा ने ये जिम्मेदारी संभाली होगी। सनोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में वो मोनालीसा को एक स्लेट पर क,ख,ग सिखा रहे हैं. हाथ में चॉक लिए मोनालीसा लिखने की कोशिश कर रही हैं।
मोनालीसा ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनकी जिंदगी इस तरह बदल जाएगी। ना केवल अच्छा काम मिलेगा बल्कि पढ़ने-लिखने का मौका भी मिलेगा। बता दें कि सनोज मिश्रा ने मोनालीसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया है। अभी इस फिल्म पर काम शुरू करने से पहले सनोज ने मोनालीसा को ग्रूम करने का जिम्मा उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications