महाकुंभ की Monalisa का जलवा देख बॉलीवुड सेलेब्स को भी आएगा पसीना! एक झलक के लिए टूटी सैकड़ों की भीड़

Monalisa Viral Video: कभी महाकुंभ में मोती और रुद्राक्ष की माला बेचती नजर आईं मोनालिसा अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। अब वो एक्ट्रेस बन चुकी हैं और जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू की तो देखने वालों की भीड़ ने ऐसा माहौल बना दिया कि मानो कोई सुपरस्टार आ गई हो।
मोनालिसा की झलक पाने को बेताब लोग
मध्य प्रदेश के पिछोर कस्बे में जैसे ही खबर फैली कि मोनालिसा की फिल्म की शूटिंग चल रही है, लोग उन्हें देखने के लिए टूट पड़े। इतनी भीड़ जुटी कि सड़कें ब्लॉक हो गईं और गाड़ियां तक फंस गईं। लोग बस मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मोनालिसा एक इमारत की छत पर खड़ी होकर फैंस को हाथ हिलाते हुए कहती हैं-'आप सबसे मिलकर बहुत खुशी हुई।' बस फिर क्या था, लोगों की हूटिंग और तालियों से पूरा इलाका गूंज उठा।
टीम को करनी पड़ी अपील
भीड़ इतनी बढ़ गई कि फिल्म की टीम को माइक लेकर सबको समझाना पड़ा। एक टीम मेंबर ने कहा- 'हम सुबह से शूटिंग कर रहे हैं, सब थक चुके हैं। प्लीज, आप लोग घर जाएं। कल फिर मोनालिसा आप सबसे मिलेंगी। हमारी गाड़ियां भी बाहर नहीं निकल पा रही हैं।' मोनालिसा भीड़ का प्यार देख मुस्कुरा रही थीं और लगातार हाथ हिलाकर सबका धन्यवाद कर रही थीं।
एक मेले ने बदली किस्मत
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले मोनालिसा तब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जब वो महाकुंभ मेले में मोती और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए नजर आई थीं। उनकी सुंदरता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। कई लोगों ने उन्हें 'जादुई परी' तक कह डाला था।
मोनालिसा की पहली फिल्म
इसके बाद खबर आई कि उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला है और फिर फाइनली, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुलासा किया कि वो मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोनालिसा को उन्होंने खुद एक्टिंग सिखाई है।


Click it and Unblock the Notifications