एक्टिंग के साथ मोनालिसा ने शुरू की डांस क्लास, 'चूड़ियां खनक गईं' गाने पर मटकाई ऐसी कमर की लोग हुए दीवाने

Mahakumbh Viral Girl Monalisa dance on Chudiyan khanak gayeen song: महाकुंभ से इन दिनों लगातार खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। 144 सालों बाद लगे महाकुंभ में आम हों या खास हर कोई संगम में स्नान करने जा रहा है।
कोई गंगा में डुबकी लगाने की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है तो कोई महाकुंभ में अपनी खूबसूरती की वजह से हेडलाइन में बना है। बता दें कि कुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा तो स्टार बन गई हैं। जी हां, सोशल मीडिया संसेशन बनीं मोनालिसा को फिल्मों के ऑफर के साथ-साथ कई प्रमोशन के ऑफर भी मिल रहे हैं।
एक्टिंग के साथ ही डांस भी सीख रही हैं मोनालिसा
फिल्मों में काम करने के लिए मोनालिसा एक्टिंग क्लास ले रही हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोनालिसा ने डांस क्लास भी लेना शुरू कर दिया है। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि मोनालिसा सलवार सूट पहने बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर गाने 'चूड़ियां खनक गईं' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस के साथ ही मोनालिसा के एक्सप्रेशन फैन्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा का डांस वीडियो देख यूजर्स की लगी कमेंट की लंबी लाइन
मोनालिसा के डांस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खूबसूरत तो आप पहले भी थीं अब आपका ये डांस आपको और निखार रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो इसमें कोई भी टैलेंट नजर नहीं आता तो वहीं तीसरे यूजर ने जवाब देते हुए लिखा- अगर कोई नॉन पॉपुलर फेस पॉपुलर हो रहा है और काम मिल रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है।


Click it and Unblock the Notifications











