'अगर फरहान से शादी नहीं करती तो...' मोनालिसा ने बताया आखिर दो दिनों के अंदर घर से क्यों भागना पड़ा

Mahakumbh viral girl Monalisa Bhosle Video: महाकुंभ मेले में माला बेचने आई मोनालिसा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। बता दें कि मोनालिसा आज एक स्टार बन चुकी है। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं, लेकिन पहली बार मोनालिसा अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं। मोनालिसा ने अचानक ही शादी कर सभी को चौंका दिया। मोनालिसा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं। ना तो मोनालिसा के पिता इस शादी को मानते हैं और ना ही उनकी मां। फिलहाल तो हाल ही में मोनालिसा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि उन्होंने शादी क्यों की और वह फरहान से ही क्यों शादी करना चाहती थीं।

Mahakumbh viral girl Monalisa

दो दिन में होने जा रही थी मोनालिसा की शादी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा के पति फरहान कहते हैं कि शादी करनी पड़ी क्योंकि इसके परिवार में शादी को लेकर दवाब था। इसके परिवार वाले इसकी कहीं और शादी करवाने जा रहे थे वो भी दो तीन दिन में। घर में शादी के लिए मेहमान भी आ चुके थे। फहान कहते हैं कि उन्हें मोनालिसा ने कहा कि शादी करो या फिर कुछ गलत हो सकता है। यह मुझे कुछ हो जाएगा क्योंकि जबरदस्ती शादी हो रही है।

अगर शादी नहीं की तो सुसाइड कर लूंगी....

मोनालिसा कहती हैं कि मैंने ही इनको बोला था कि अगर आपने शादी नहीं की तो मैं सुसाइड कर सकती हूं। तभी फरहान कहते हैं कि मैंने यही सोचा कि किसी की जिंदगी से बढ़कर नहीं है कुछ। आपको बता दें कि मोनालिसा के परिवार वालों को इस शादी से धक्का लगा है। उनका कहना है कि मोनालिसा पर कुछ काला जादू करवा दिया गया है जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है। परिवार अभी भी मोनालिसा को समझाने की कोशिश में जुटा है पुलिस का सहारा भी लिया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि मोनालिसा अब बालिग हैं वह अपनी शादी का फैसला खुद कर सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X