..................... Mahakumbh viral Girl crossed all limits made bathing video in towel, viral on social media - Hindi Filmibeat

महाकुंभ में लड़की ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, सिर्फ टॉवल लपेट नहाने का बनाया VIDEO, जमकर हुई ट्रोल

Mahakumbh

Mahakumbh viral Girl crossed all limits: देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महाकुंभ की धूम है। हर कोई महाकुंभ में आकर संगम में डुबकी लगा रहा हैं। अभी तक तीन अमृत स्नान हो चुके है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आम हो या खास हर कोई महाकुंभ में जा रहा है। सितारों के भी लगातार वीडियोज़ आ रहे है। जिसमें यह तो साफ दिख रहा है कि कुंभ में जाकर लोग बहुत ही आनंदित महसूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तमाम लोग वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कभी कोई गंगा में स्नान करते हुए वीडियो शेयर कर रहा है तो कोई अपने वीडियो में महाकुंभ मेला के भव्य अनुभव महसूस करवा रहा है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख लोगों का खून खौल गया है। जी हां, हाल ही में एक लड़की ने महाकुंभ से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गंगा में डुबकी लगाने से पहले सिर्फ टॉवल लपेटे नजर आ रही है। हजारों की भीड़ में लड़की एक पतली टॉवल लपेट कर पहले तो कुंभ में घूमकर वीडियो बनवाती है। उसके बाद ही वह स्नान करती है।

वीडियो के शेयर करने के साथ ही लड़की कैप्शन में लिखती है- प्रयागराज महाकुंभ मेला। लड़की के वीडियो को देख लोग गुस्से से लाल हो गए है। जहां अभी तक देखा गया कि करोड़ों लोगों ने कुंभ नहाया देश के श्रद्धालु हों या विदेशी सभी ने धार्मिक वेशभूषा धारण कर गंगा में प्रवेश किया, लेकिन लड़की का इस तरह का वीडियो बनाना और गंगा में स्नान करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। पहले तो लोगों ने जमकर लड़की को खरी खोटी सुनाई, लेकिन इतनी ट्रोलिंग के बाद लड़की ने इस वीडियो में कमेंट सेक्शन बंद कर लिया है।

Read more about: mahakumbh viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X