महाकुंभ में मची भगदड़ के बीच हेमा मालिनी ने किया जल्दी-जल्दी स्नान,फिर बाबा रामदेव संग मारती दिखीं ठहाके Video

Mahakumbh stampede Hema Malini took quick bath in Ganga: 114 सालों बाद लगे महाकुंभ में हर कोई जाना चाहता है। इस बार 6 शाही स्नान हैं। जिसमें से आज तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या वाला है।
बता दें कि आज मौनी अमावस्या के शाही स्नान के मौके पर योगी आदित्य नाथ ने बताया कि कम से कम 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु स्नान करने आए हैं, लेकिन ऐसे में देर रात कुंभ में भगदड़ मच गई और बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हो गए है। वहीं सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि 10 लोगों की मौत भी हो गई है। हलांकि इस घटना से कई लोग हैरान रह गए हैं तो कई लोगों के परिवार वाले बिछड़ गए हैं।
VVIP घाट पर हेमा मालिनी ने लगाई डुबकी
शाही स्नान के मौके पर जहां तमाम श्रद्धालु डुबकी लगाने आए हैं वहीं कई राजनीतिक हस्तियां भी VVIP घाट पर डुबकी लगाती नजर आ रहे हैं। हाल ही में हेमा मालिनी ने शाही स्नान के मौके पर गंगा में डुबकी लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी के साथ ही बाबा रामदेव को गुरु जी भी स्नान करते नजर आ रहे हैं।
#WATCH | #MahaKumbh2025 | BJP MP Hema Malini took a holy dip at Triveni Sangam on Mauni Amavasya today
— ANI (@ANI) January 29, 2025
Acharya Mahamandaleshwar Swami Avdheshanand Giri Maharaj of Juna Akhara and Yog guru Baba Ramdev also took holy dip today pic.twitter.com/aYDWDiGCWr
हेमा मालिनी ने की मीडिया से बात
इस अफरा तफरी के बीच हेमा मालिनी ने जल्दी-जल्दी गंगा में डुबकी लगाई तो कभी वह बाबा राम देव के साथ ठहाके लगाती भी दिखीं। लेकिन हेमा मालिनी वहां से जल्दी ही निकल गईं। हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- 'महा स्नान के शुभ अवसर पर मुझे यहां गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के सानिध्य में स्नाने करने का अवसर मिला। ये मेरा सौभाग्य है, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इतने करोड़ों लोग आए हुए हैं। मुझे भी यहां स्थान देने के लिए धन्यवाद।'


Click it and Unblock the Notifications