महाकुंभ में आए बाबा ने किया भोजपुरी गाने पर डांस, लोग बोले- ये तो पवन सिंह को टक्कर दे रहे हैं, VIDEO VIRAL

Mahakumbh sadhu baba came and dance on Bhojpuri song hamaro jawaniya: प्रयागराज में चल रहे भव्य महाकुंभ मेले को देखने के लिए तमाम हस्तियां पहुंच चुकी हैं अभी तक संगम में करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं के साथ ही तमाम साधु और संत भी देखने को मिल रहे हैं। कोई पूजा पाठ करता नजर आ राह है तो कोई तपस्या में लीन दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर छा गया बाबा का भोजपुरी डांस वीडियो
लेकिन हाल ही में महाकुंभ में एक बाबा नजर आए हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। जी हां, काले कपड़े पहने चेहरे पर भभूत लगाए, हाथों में कड़ा पहने और आंखों पर काला चश्मा लगाए बाबा ज्ञान की बातें नहीं बल्कि भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। जी हां, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा पवन सिंह और काजल राघवानी के पॉपुलर गाने 'हमरो जवनिया' पर डांस करते दिख रहे हैं।
वीडियो को देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- महाकुंभ में आए बाबा ने किया भोजपुरी गाने पर डांस, लोग बोले- ये तो पवन सिंह को टक्कर दे रहे हैं, VIDEO VIRAL
बाबा का अतरंगी डांस देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
भोजपुरी गाने पर बाबा सिर्फ डांस ही नहीं कर रहे हैं बल्कि वह अजीबो-गरीब डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। बाबा का ये अतरंगी अंदाज देख लोग तो हैरान रह गए हैं। बाबा के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या हुआ बाबा मोह माया ने घेर लिया क्या वहीं दूसरे ने लिखा- ये बाबा तो रंगीन बाबा निकला वहीं तीसरे यूजर ने कहा-पूरे कुंभ में सबका मनोरंजन यही बाबा कर रहे हैं। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- बाबा बनने के बाद ये हाल है तो पहले क्या ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications











