फिल्मों में काम नहीं करेंगी मोनालिसा ? बोलीं- सब अफवाहें हैं मैं मुंबई नहीं गई मध्य प्रदेश में हूं...

Mahkumbh Monalisa will not work in movie: महाकुंभ की मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर फैल रही बातों को सिर्फ अफवाह बताती हैं। इसके अलावा वह सनोज मिश्रा को लेकर भी कई बातें कहती हैं।
मध्य प्रदेश में हैं मोनालिसा
महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हर कोई मोनालिसा के बारे में जानना चाह रहा है क्योंकि जब से पता चला है कि मोनालिसा फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई जा रही हैं तब से मोनालिसा जमकर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन हाल ही में वसीम रिजवी ने कहा था कि मोनालिसा ट्रैप में फंस रही हैं। वहीं इन बातों को झुठलाते हुए मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हैं कि मैं अभी मुंबई नहीं गई हूं मैं मध्य प्रदेश में ही हूं। मैं एक्टिंग और पढ़ाई सीख रही हूं। मेरे साथ मेरी बहन और बड़े पापा हैं। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बहुत ही अच्छे हैं। वह मुझे बेटी की तरह मानते हैं।
सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं
मोनालिसा आगे कहती हैं कि कुछ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा के बड़े पापा भी नजर आ रहे हैं वह भी कहते हैं कि सनोज मिश्रा बहुत ही अच्छे इंसान हैं वह हमारी मदद कर रहे हैं। इसके आगे वह कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा लोग सोच रहे हैं।
इस फिल्म के लिए किया था साइन
बता दें कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणीपुर' के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया है। उन्होंने शुरुआत में ही बताया था कि वह मोनालिसा के साथ फिल्म बनाएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। फिलहाल तो जब से वसीम रिजवी का वीडियो सामने आया है तब से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।


Click it and Unblock the Notifications