फिल्म मिलते ही बदल गया मोनालिसा का रूप-रंग, सेट से वायरल हुआ शूटिंग का VIDEO ? नया लुक देख हैरान रह गए लोग

Mahakumbh Monalisa Movie Shooting Video Viral: महाकुंभ की मोनालिसा इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि मोनालिसा के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। जब से मोनालिसा को फिल्मों का ऑफर मिला है तब से तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी उनके डांस का वीडियो सामने आ रहा है तो कभी उनके रोज डे का वीडियो फैन्स को पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर छा गया मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो
बता दें कि वैलेंटाइन वीक में मोनालिसा के घर पर गिफ्ट्स की लाइन लग गई है। कोई मेकअप किट दे रहा है तो कोई फूल भिजवा रहा है। वहीं हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा बेहद ही स्टाइलिश मेकअप और बैकलेस टॉप में नजर आ रही हैं। उनकी नशीली आंखें वीडियो को और भी खूबसूरत बना रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा का रूप रंग एक दम बदला नजर आ रहा है। मोनालिसा की अदाएं तो लोगों का दिल जीत रही हैं।
मोनालिसा का लुक देख चौंक गए लोग किए ऐसे कमेंट्स
मोनालिसा के इस वीडियो को देख कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बता है मोनालिसा का तो लुक एक दम ही बदल गया है। वहीं दूसरे ने लिखा- ये तो एक दम हीरोइन लगने लगी है। वहीं तीसरे यूजर ने जमकर मोनालिसा की तरीफों की लाइन लगा दी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मोनालिसा का यह वीडियो Ai द्वारा जनरेट किया गया है, लेकिन मोनालिसा के AI वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग तो पहचान ही नहीं पा रहे हैं कि यह मोनालिसा का असली वीडियो है या AI।


Click it and Unblock the Notifications