फिल्म का ऑफर छोड़ शादी करने चलीं महाकुंभ की मोनालिसा ? लाल जोड़े में सजी नजर आईं, वायरल हो रहा VIDEO

monalisa

Mahakumbh monalisa want to marry Video Viral: महाकुंभ में कई लोग श्रद्धा से स्नान करने जा रहे हैं तो कई लोग ऐसे हैं जो इसे मौका समझ अपना बिजनेस करने पहुंच रहे हैं। बता दें कि महाकुंभ से कई लोग वायरल हुए। खासतौर पर मोनालिसा खास चर्चाओं में आईं। माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी आंखों की वजह से इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्हें फिल्मों के ऑफर तक मिलने लगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुद मोनालिसा के घर जाकर उन्हें फिल्म का ऑफर दिया है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी। इस ऑफर को पाकर मोनालिसा काफी खुश हैं। बता दें कि मोनालिसा इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि लोग उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं। मोनालिसा के कई फैन पेज भी बन गए हैं। जिसपर आए दिनों उनके फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं।

हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा किसी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार होती नहीं बल्कि लाल जोड़े में सजी धजी नजर आ रही हैं। जी हां, मोनालिसा एक दम दुल्हन की तरह लाल जोड़े में सजी दिख रही हैं। कभी वह दुल्हन की तरह पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी वह नई नवेली दुल्हन की तरह शर्माती दिख रही हैं।

बता दें कि मोनालिसा के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है लगता है फिल्म का ऑफर छोड़ मोनालिसा शादी करने जा रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- दुल्हन के लुक में मोनालिसा कितनी खूबसूरत दिख रही है। वहीं तीसरे ने कहा- मानना पड़ेगा सुविधाएं ना होते हुए भी मोनालिसा ने खुद की पहचान बनाई है और फीचर्स ऐसे हैं कि एक्ट्रेसेस भी फेल।

आपको बता दें कि यह मोनालिसा का रियल वीडियो नहीं बल्कि एआई द्वारा जनरेट किया गया वीडियो है। इस वीडियो को ऐसा एडिट किया गया है कि कोई भी इस वीडियो को देखकर यह नहीं बता सकता है कि यह मोनालिसा का नकली वीडियो है। खैर सोशल मीडिया पर मोनालिसा का लाल जोड़े में सजा वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को ही रियल मान जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mahakumbh monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X