महाकुंभ मोनालिसा ने मशहूर होते ही शुरु की पढ़ाई, 'क ख ग घ' सीखते हुए पकड़ा माथा, वीडियो वायरल!

Mahakumbh Monalisa Studying- महाकुंभ में मशहूर हुई वायरल गर्ल के बारे में भला कौन नहीं नहीं जानता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मोनालिसा की जो कि लगातार सुर्खियों में हैं।
इस वक्त उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल मोनालिसा इस वीडियो में पढ़ती नजर आ रही हैं।
मशहूर होने के बाद मोनालिसा ने पढ़ाई शुरु कर दी है और उनको क ख ग घ.. पढ़ते हुए देखा जा सकता है। शुरुआत से ही बेहद गरीबी में जीने वाली मोनालिसा को उनकी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पढ़ा रहे हैं।
वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि जो शख्स मोनालिसा को कोचिंग दे रहा वो कोई और नहीं बल्कि सनोज मिश्रा हैं। सनोज ने अपनी एक फिल्म के लिए मोनालिसा को साइन किया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो को एबीपी न्यूज ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि मोनालिसा क ख ग घ पढ़ रही है। उनकी शुरुआत है और देखना है कि कब तक वो इसपर काम करती हैं। पढ़ाई के दौरान मोनालिसा अपनी माथा पकड़ती दिख रही हैं और उनका कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के भी ढेरों कमेंट्स हमेशा की तरह आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शिक्षा ही देना बस उस बेचारी को धोखा मत देना।'' एक ने लिखा, ''दाल में काला या पूरी दाल ही काली।'' एक ने लिखा, ''घड़ी डिटर्जेन्ट पावडर पर लिखा डायलॉग याद आ रहा इसे देख कर आगे आप लोग खुद समझदार है।'' एक ने लिखा, ''शायद इसी को कहते हैं। अल्लाह मेहरबान तो गधा पहलवान।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications