मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी... महाकुंभ वायरल गर्ल को लेकर SC वकील ने किया बड़ा दावा

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। मोनालिसा ने परिवार वालों से छिपकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचा ली। मोनालिसा तो अपनी नई जिंदगी में खुश हैं, लेकिन मोनालिसा के घर मातम छा गया है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने इस शादी को लव जिहाद बताया है। मोनालिसा की मां उनसे बात करने के लिए तमाम कोशिशें कर चुकी हैं, लेकिन वह मोनालिसा से बात कर पाने में नाकामयाब हैं। इन दिनों मोनालिसा हनीमून में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हनीमून की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

Mahakumbh Monalisa

वहीं अब इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान का बड़ा दावा सामने आ रहा है। नाजिया ने मोनालिसा और फरमान की शादी को पूरी तरह से गैर कानूनी बताया है। उनका कहना है कि यह शादी एक तरह का 'लव जिहाद' है। उन्होंने मध्य प्रदेश की खरगोन मीडिया से बात की उस दौरान उनके साथ डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी मौजूद थे। उसी दौरान नाजिया ने कहा कि वह मोनालिसा को 35 टुकड़ों में नहीं बल्कि सही सलामत चाहती हैं।

नाजिया ने कहा कि दोनों ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 का उल्लंघन किया है। फरमान मुसलमान हैं उन्होंने कहा कि वह अपना धर्म नहीं बदलेंगे फिर उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी कैसे की। अगर उन्होंने हिंदू मैरिज एक्ट से शादी की है तो सबूत कहां है ? मुसलमान होकर हिंदू मंदिर में शादी करना यह हिंदुत्व का अपमान है।

नाजिया ने आगे कहा कि- जबसे शरजील इमाम वापस आया है तब से सभी आतंकवादी संगठन सक्रिय हो गए हैं। मुझे लगता है कि केरल सरकार इस तरह की कट्टरपंथियों का समर्थन कर रही है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को काम करना चाहिए। शरजील द्वारा दी गई स्पीच में फरमान की प्रजेंस का पता चलता है। इस मामले में उन्होंने राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सूत्रों से उन्हें पता चला है कि मोनालिसा को सीरिया भेजा जा रहा है। उसका पासपोर्ट जल्दबाजी में बनवाया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X