मुंबई पहुंचते ही मोनालिसा ने करवाया मेकओवर ? शूटिंग लोकेशन पर जाकर दिखाए नखरे, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

Mahakumbh Monalisa

Mahakumbh Monalisa reached shooting location: महाकुंभ के दौरान की सितारों के फोटो और वीडियो वायरल हुए। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो इंटरव्यू की वजह से चर्चाओं में आ गए। खास तौर पर आईआईटीएन बाबा और माला बेचने वाली मोनालिसा जी हां, मोनालिसा अपनी आंखों की वजह से खास चर्चाओं में आईं हर कोई उनकी सादगी की तारीफ करता है। अपने इसी अंदाज से मोनालिसा ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।

बता दें कि महाकुंभ की मोनालिसा इनती पॉपुलर हो गईं कि लोगों ने जमकर उनके इंटरव्यू लिए और उन्हें फिर फिल्में के ऑफर भी मिलने लगे। मोनालिसा को हाल ही में फिल्म में लीड एक्ट्रेस का मौका मिला है जिसके लिए वह मुंबई जा रही हैं। फिलहाल तो मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा मुंबई में शूटिंग लोकेशन में बैठी है, लेकिन मोनालिसा को पहचान पाना काफी मुश्किल है। क्योंकि उन्होंने सिर से लेकर पांव तक अपना मेकओवर करवा लिया है।

यह वीडियो मोनालिसा के शूटिंग लोकेशन का है जहां मोनालिसा नखरे दिखाती नजर आ रही हैं। व्हाइट टॉप और ब्लैल जींस पहने बैठीं मोनालिसा कभी अपने बालों को संवारती नजर आ रही हैं तो कभी वह कैमरे को देखकर पोज़ देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का यह वीडियो तेजी से छा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है मानना पड़ेगा आपको। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मोनालिसा को फेम मिलते ही उन्होंने लुक ही बदल दिया।

आपको बता दें कि मोनालिसा के इस वीडियो में इतनी बारीकी से एडिट किया गया है कि यह पहचान पाना काफी मुश्किल है कि यह AI वीडियो है या रियल, लेकिन फिलहाल तो मोनालिसा का यह वीडियो एआई वीडियो है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X