महाकुंभ की मोनालिसा को पहचान पाना भी हुआ मुश्किल! शॉर्ट ड्रेस पहन बिखेरी अदाएं, VIDEO VIRAL

Mahakumbh Monalisa

Mahakumbh Monalisa New Makeover look: महाकुंभ में एक नहीं बल्कि तमाम श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। लाखों नहीं करोड़ों लोगों ने महाकुंभ में शिरकत की है। ऐसे में तमाम विक्रेता भी इस महाकुंभ में आए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और वह रातों रात स्टार बन गए।

ऐसे में आप सभी एक ही नाम सोच रहे होंगे। मोनालिसा जी हां, हम भी बात मोनालिसा की ही कर रहे हैं। दरअसल मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचने आई थीं, लेकिन माला बेचने के साथ ही उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू दिए। इस दौरान उनकी आंखों की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया और रातों रात मोनालिसा स्टार बन गईं। महाकुंभ में मोनालिसा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। बता दें कि मोनालिसा ने कुंभ में सिर्फ लोगों को सेल्फी देकर और इंटरव्यू देकर इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्हें फिल्मों से ऑफर भी आने लगे।

इसके बाद मोनालिसा कुंभ से चली गईं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा को लीड एक्ट्रेस का रोल मिला है जहां वह रिटायर्ड ऑफिसर की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में मोनालिसा के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस वायरल रहे वीडियो में देखा जा सकता है मोनालिसा ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने। बाल खोल और न्यूड मेकअप किए नजर आ रही हैं। मोनालिसा डू वॉन्ट मी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

मोनालिसा के इस वीडियो पर जमकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैं...ये मोनालिसा है यकीन ही नहीं हो रहा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा पॉपुलर होने के बाद सब बदल जाते हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हद हो गई आज कल एआई कुछ भी कर दे रहा है। जी हां, आपको बता दें कि यह मोनालिसा का रियल वीडियो नहीं है यह AI द्वारा जनरेट किया गया है। जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Read more about: mahakumbh 2025 monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X