..................... Mahakumbh Monalisa Learning Basic hindi varnamala, seeing video people shocked - Hindi Filmibeat

फिल्म के डायलॉग्स पढ़ पाएं इसलिए अब 'क' 'ख' 'ग' सीख रही हैं मोनालिसा, जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO

Mahakumbh Monalisa

Mahakumbh Monalisa Learning Hindi Varnamala: महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर तो मोनालिसा के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। कभी मोनालिसा इवेंट अटेंड करती दिखती हैं तो कभी डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को पढ़ाते नजर आते हैं।

पढ़ना सीख रही हैं मोनालिसा
यूं तो मोनालिसा के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा फिल्म के शूटिंग की तैयारी कर रही हैं, लेकिन मोनालिसा को पढ़ना लिखाना नहीं आता तो इसीलिए अब वह मोनालिसा की हिंदी लर्निंग क्लास लगाई जा रही है जिससे वह डायलॉग्स पढ़ सकें।

छोटी उम्र में ही संभाल ली थीं घर की जिम्मेदारियां
पिछली बार एक वीडियो वायरल हुआ था जहां सनोज मिश्रा मोनालिसा को 'क ख ग' की पहचान करवाते नजर आ रहे थे। वहीं एक वीडियो और सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मोनालिसा कमरे में हिंदी वर्णमाला का पोस्टर लगाती दिख रही हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा के कई भाई बहन हैं और माता पिता माला बेचने दूसरे शहर चले जाया करते थे सभी ठीक से पढ़ जाएं और घर भी चलता रहे इसीलिए मोनालिसा ने स्कूल जाना बंद कर दिया और छोटी उम्र में ही घर की जिम्मेदारियां संभाल लीं।

हिंदी क्लास के साथ ही शुरू की एक्टिंग की क्लास भी
लेकिन वहीं अब जब मोनालिसा को फिल्म का ऑफर मिला है और इसके अलावा उन्हें जमकर प्रमोशन के लिए भी इनवाइट किया जा रहा है। तो वह अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। मोनालिसा बेसिक हिंदी और अंग्रेजी की क्लास ले रही हैं और इसी के अलावा उनकी एक्टिंग की क्लास भी शुरू की गई है।

Read more about: mahakumbh viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X