फिल्म मिलने के बाद मोनालिसा ने शुरू की शादी की तैयारियां ? दुल्हन के जोड़े में सजा देख हैरान रह गए लोग

Mahakumbh Monalisa

Mahakumbh Monalisa is going to marry: महाकुंभ 2025 इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। कभी कुंभ से भारी श्रद्धालुओं की भीड़ सुर्खियों में आती है तो कभी साधु संत और विवादों की वजह से अखाड़े भी हेडलाइन में आ जाते हैं। इतना ही नहीं इस महाकुंभ में विक्रेता भी जमकर चर्चाओं में आए हैं। खासतौर पर माला बेचने वाली मोनालिसा।

जी हां, माला बेचकर मोनालिसा रातों रात पॉपुलर हो गई हैं। वह भी अपनी माला की वजह से नहीं अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से। मोनालिसा ने जमकर हेडलाइन बटोरीं। कुंभ में आकर मोनालिसा इतनी पॉपुलर हो गई कीं उन्हें फिल्मों के ऑफर तक मिलने लगे। बताया जा रहा है कि मोनालिसा को फिल्म के लिए लाख रुपये मिले हैं, लेकिन बीते दिन मोनालिसा ने इस खबर को झुठला दिया था, लेकिन उन्होंने फिल्म के ऑफिर मिलने वाली खबर पर हामी भरी थी।

मोनालिसा इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि हर कोई उनसे जुड़ी हर एक छोटी बड़ी खबर जानने के लिए उत्सुक रहता है। बता दें कि मोनालिसा के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज भी बन गए हैं जिसपर आए दिनों उनके फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा गोल्डन कलर के लहंगे में सजी धजी नजर आ रही हैं। जी हां, मोनालिसा एक दम दुल्हन की तरह सजी हैं। उनके इस नए लुक को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।

बता दें कि मोनालिसा के इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है मोनालिसा तुम तो बहुत ही खूबसूरत हो। वहीं दूसरे ने लिखा- मोनालिसा ने तो एक्ट्रेसेस को भी फेल कर दिया है। आपको बता दें कि यह मोनालिसा का असली वीडियो नहीं है यह वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है, लेकिन इस वीडियो को देख लग रहा है मानों मोनालिसा दुल्हन के जैसी सजी हुई हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है।

Read more about: mahakumbh monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X