महाकुंभ की मोनालिसा को मिला छप्परफाड़ कमाई का मौका, इस कंपनी में करने जा रही हैं मैनेजर की नौकरी ?

Mahakumbh Monalisa gets amazing manager post job offer: महाकुंभ जो 144 सालों बाद लगा है। इस खास मौके पर तमाम हस्तियां आकर संगम में डुबकी लगा रही हैं। जो आम लोग हैं वह भी महाकुंभ में आकर खास बन जा रहे हैं। जी हां, तमाम साधु संत ही नहीं बल्कि विक्रेता भी जमकर लाइमलाइट में हैं। आई आई टीएन बाबा हों या ममता कुलकर्णी हों या फिर दातून विक्रता हो जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर छा गईं महाकुंभ की मोनालिसा
महाकुंभ में खासतौर पर माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा खास चर्चाओं में आई हैं। बता दें कि मोनालिसा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि न्यूज हेडलाइन में भी बनी हुई हैं। मोनालिसा को फिल्मों का ऑफर तो मिल ही रहा है। साथ ही में उन्हें जमकर प्रमोशन भी मिल रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा 2 मार्च को झांसी जा रही हैं वो भी एक इनॉग्रेशन के लिए।
जमकर प्रमोशन कर रही हैं मोनालिसा
मोनालिसा की भले ही कुंभ में माला ना बिकी हों, लेकिन अब उनके कमाई के रास्ते खुल गए हैं। जहां एक तरफ वह फिल्में कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वह प्रमोशन में भी लग गई हैं। इतना ही नहीं हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता कि मोनालिसा खूबसूरत साड़ी पहने हाथ में पिज्जा लिए नजर आ रही हैं।
इस कंपनी में मैनेजर की मिली नौकरी
इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा गया है कि 'मोनालिसा को मिली पिज्जा हट में मैनेजर की नौकरी' बता दें कि इस वीडियो को देखते ही यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देखो तो कहां से कहां पहुंच गई देखते देखते वहीं दूसरे ने लिखा मोनालिसा की तो किस्मत ही बदल गई। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-आज कल कोई भी वायरल हो जा रहा है। आपको बता दें कि मोनालिसा का यह वीडियो रियल नहीं है बल्कि यह AI द्वारा जनरेट किया गया वीडियो है।


Click it and Unblock the Notifications