Fact Check: महाकुंभ की मोनालिसा ने उड़ाए लोगों के होश, किया 'उई अम्मा' पर ऐसा डांस कि नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

Mahakumbh Monalisa Dance on Uyi Amma Song: महाकुंभ जो 144 सालों बाद लगा है। इस खास मौके पर तमाम हस्तियां आकर संगम में डुबकी लगा रही हैं। बता दें कि इस कुंभ में कई ऐसे आम लोग भी हैं जो खास बन गए हैं। जी हां, जैसे आईआईटीएन बाबा हों या मोनालिसा दोनों ने ही जमकर लाइमलाइट बटोरी है। बता दें कि मोनालिसा तो इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि डायरेक्टर्स मोनालिसा को फिल्मों तक के ऑफर दे रहे हैं।
उई अम्मा जोरदार डांस करती दिखीं मोनालिसा
मोनालिसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। कभी वह एक्टिंग कि क्लास लेती नजर आ रही हैं तो कभी मोनालिसा हिंदी की वर्णमाला सीखती नजर आती हैं, लेकिन इसी के साथ ही मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा राशा थड़ानी के मोस्ट पॉपुलर गाने उई अम्मा पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा के डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी फैन्स का दिल जीत रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह डांस वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
क्या है वीडियो की सच्चाई
बता दें कि मोनालिसा का वायरल हो रहा वीडियो रियल वीडियो नहीं है। इस वीडियो में AI जनरेट वीडियो है। वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया है कि लोग इस वीडियो को पहचान ही नहीं पा रहे हैं कि वीडियो रियल है या फेक। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कई सितारों के AI फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में इतनी सच्चाई लगती है कि इसमें अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है।
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











