Fact Check: मोनालिसा ने भोजपुरी गाने पर जबरदस्त मटकाई कमर, साड़ी पहन किया ऐसा डांस कि लोग भी हुए फिदा

Mahakumbh Monalisa dance on Bhojpuri Song: महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से छाई रहने वाली मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया संसेशन बन गई हैं। मोनालिसा के नाम पर कई फैन पेज बन गए हैं। जिसपर आए दिनों फोटोज़ और वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। हाल ही में मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखीं मोनालिसा
हाल ही में वायरल हो रहे मोनालिसा के डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा खुले बालों में लाइट मेकअप के साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी है। मोनालिसा भोजपुरी के गाने 'रसिला मोरा नाम हो जाई' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा का अदाएं और उनके एक्सप्रेशन देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
मोनालिसा के इस डांस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है मोनालिसा सुपर से ऊपर हो आप तो। वहीं दूसरे ने कहा- मानना पड़ेगा मोनालिसा ने खुद को साबित कर दिया है। इसके अलावा कई हंसने वाले इमोजी भी कमेंट्स में देखे जा सकते हैं।
क्या है वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि मोनालिसा का वायरल हो रहा यह डांस वीडियो रियल नहीं है बल्कि यह AI द्वारा जनरेट किया गया है। इस वीडियो को ni.8out9 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। बता दें कि यह मोनालिसा का पहला एआई वीडियो नहीं है बल्कि मोनालिसा के कई ऐसे वीडियो हैं जो सोशल मीडिया छाए हुए हैं। मोनालिसा का डांस वीडियो इस तरह से एडिट किया है कि वीडियो रियल है या फेक इसमें अंतर कर पाना मुश्किल है। जिस वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











