..................... Mahakumbh Monalisa dance in short dress, video goes viral on social media - Hindi Filmibeat

फिल्म मिलने के बाद बदल गई मोनालिसा की किस्मत ? लहंगा चोली छोड़ शॉर्ट ड्रेस में डांस करती आईं नजर, VIDEO

Monalisa

Mahakumbh Monalisa dance in short dress: 144 सालों बाद लगे इस महाकुंभ में करोड़ों लोग आए। कई लोगों की हादसे में जान चली गई तो कई लोगों की पॉपुलर होकर किस्मत बन गईं। जी हां, बता दें कि इस महाकुंभ से आईआईटीएन बाबा की स्टोरी के साथ ही माला बेचने वाली मोनालिसा भी जमकर सुर्खियों में आई।

मोनालिसा ना तो पढ़ी लिखी हैं और ना ही वह किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी आंखों की वजह से वह रातों रात पॉपुलर हो गईं। यही वजह कि मोनालिसा को आज फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का ऑफर देने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के घर गए थे।

बता दें कि मोनालिसा इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनके नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जा रहे हैं। फिलहाल तो हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ग्रीन कलर के टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। खुले बाल और लाइट मेकअप में जलवे बिखेरते हुए मोनालिसा के नए लुक के देख लोग हैरान रह गए हैं।

जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये क्या मोनालिसा को अब पहचान में ही नहीं आ रही है। वहीं दूसरे ने कहा- आज कल एआई कुछ ज्यादा ही चल रहा है। पता ही नहीं चलता कि क्या रियल है और क्या फेक। जी हां, बता दें कि मोनालिसा का ये वायरल हो रहा वीडियो रियल नहीं है बल्कि AI द्वारा जनरेट किया गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर मोनालिसा के इस वीडियो को देख लोग हैरान ही रह गए हैं।

Read more about: mahakumbh monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X