..................... Mahakumbh is really Peacefull said Shilpa Shetty on Twitter | जब शिल्पा ने कहा कि हर हर गंगे... - Hindi Filmibeat

जब शिल्पा ने कहा कि हर हर गंगे...

अरे कहीं आप ये तो नहीं सोचने लगे कि खूबसूरत और ग्लैमरस शिल्पा शेट्टी को क्या हो गया जो वो अदाकारी छोड़कर हर हर गंगे कहने लगी हैं तो परेशान मत होईये. आपकी प्यारी शिल्पा शेट्टी को कुछ नहीं हुआ है, वो पूरी तरह से फिट एंड फाइन हैं। मैडम संगमनगरी इलाहाबाद में महाकुंभ के अवसर पर पहंची थीं। अपने सरप्राइज विजिट से सबको चौंकाने वाली शिल्पा शेट्टी को भी आम आदमी की तरह पुण्य कमाने की ख्वाहिश थी।जिसका खुलासा उन्होंने खुद ट्विटर पर किया है।

शिल्पा ने ट्विट किया है कि कड़कड़ाती सर्दी में मैंने गंगा जी में तीन डुबकियां लगायी, अब मुझे शायद मोक्ष मिल जायेगा। दर्शन बहुत अच्छा रहा। मन खुश हो गया। लेकिन मैं वहां ज्यादा देर नहीं रूक सकती थी क्योंकि मैं अपने बेटे विहान को छोड़कर गयी थी। वो इतना छोटा है कि उसे वहां ले जाया नहीं जा सकता था इसलिए मैं अपने सात महीने के बेटे को छोड़कर गयी थी, इसलिए जल्दी से वापस उसके पास आ गयी।

मालूम हो कि महाकुंभ के पहले दिन शाही स्नान के मौके पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने मां-बाप और उद्योगपति श्रीचंद हिंदूजा के साथ इलाहाबाद पहुंची थीं। शिल्पा शेट्टी हिंदूजा अपने परिवार के साथ स्वामी चिंदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंची और बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान की आरती में शामिल हुई थीं।

मालूम हो कि स्वामी ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान चलाया है जिसके लिए शिल्पा स्वामी के आश्रम में पहुंची थी। लोग भारी संख्या में गंगा में डुबकी लगाने के लिए इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X