महाकुंभ फेम मोनालिसा रोटियां बनाती आईं नजर, किचेन से वायरल हुआ हसीना का वीडियो!

Mahakumbh Monalisa Kitchen Video- महाकुंभ में इस वक्त कई घटनाएं हो रही हैं। वर्तमान में प्रयागराज मोहब्बत का शहर भी बना हुआ है क्योंकि परेशान श्रद्धालुओं के लिए मुसलमानों ने मस्जिदें खोल दी थीं और भंडारे किए हैं।
लेकिन इस वक्त महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो फिर से सामने आया है। इस वीडियो में वो काफी खुश नजर आ रही हैं। वो अपने घर आ चुकी हैं किचेन से उनका वीडियो सामने आया है।
मोनालिसा इस वीडियो में रोटियां बना रही हैं और उनका किचेन काफी आम सा है। किसी को शायद ही पता होगा कि एक महाकुंभ मोनालिसा की लाइफ बदल देगा और वो पूरे देश में मशहूर हो जाएंगी।
मोनालिसा का वीडियो
किचेन में रोटी बनाती मोनालिसा काफी खुश हैं और लगातार बातें भी करती दिख रही हैं। हालांकि उनकी बातें सुनाई नहीं दे रही हैं क्योंकि वो बैकग्राउंड में गाने बज रहा है। बता दें कि इस पोस्ट को खुद मोनालिसा ने किया है।
उन्होने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ''मैं घर पर खाना बनाना री हू आप सभी ने खाना क्या क्या।'' इसके बाद लोग हमेशा की तरह फिर से उनके इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह का रिएक्शन दिया है। एक ने लिखा, ''मोनालिसा, मुझे तुम्हारी आंखें बहुत पसंद हैं, कृपया जवाब दो यार।'' एक ने लिखा, ''कौन कौन अब इसकी आंखें ही देखता रहता है जैसे क्रो।'' एक ने लिखा, ''ये तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी से ज्यादा मशहूर है।'' एक ने लिखा, ''आप मूवी नहीं शूट कर रही हो क्या?'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि मोनालिसा ने किसी को जवाब नहीं दिया है।
आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications