महाकुंभ की हर्षा रिछारिया ने छोड़ा धर्म का रास्ता, शुरू करेंगी एंकरिंग, बोलीं- मैं सीता नहीं जो बार-बार...
महाकुंभ 2025 से जमकर चर्चाओं में आईं हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंयर हैं। सोशल मीडिया पर तो वह काफी एक्टिव रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज की वजह से हर्षा रिछारिया हेडलाइन में रहती हैं। मॉडलिंग और एंकरिंग की राह छोड़ हर्षा ने पिछले साल भक्ति की राह चुकी थी, लेकिन अब हर्षा रिछारिया एक बड़ा दावा करती नजर आ रही हैं। हर्षा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

धर्म ने मुझे सिर्फ उधारी दी...
हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में हर्षा यह दावा करती हैं कि वह अब से धर्म की राह छोड़ रही हैं। धर्म का पालन करने से क्या मिला सिवाए उधारी के। जी हां, हर्षा रिछारिया के ऐसे तीखे बोल सुन लोगों को होश उड़ गए हैं। हर्षा अपने वीडियो में कहती नजर आ रही हैं महाकुंभ से शुरू हुई एक कहानी जो अब खत्म होने जा रही है। मैंने एक साल में बहुत से विरोधों का सामना किया है जो कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मैं कोई गलत काम नहीं कर रही थी, लेकिन जितना भी मैं धर्म के रास्ते पर चलने के लिए आगे बढ़ रही थी मुझे रोका गया।
मैं मां सीता नहीं जो अग्नि परीक्षा दूं...
हर्षा आगे कहती हैं कि मैं आज बहुत उधारी में हूं। हर्षा कहती हैं धर्म में आने से पहले मैं एंकरिंग करती थी और मुझे गर्व था खुद पर देश से ज्यादा विदेश में रहती थी अच्छा पैसा कमाती थी, लेकिन यहां आने के बाद सिर्फ उधारी के अलावा कुछ नहीं बचा। हर्षा आगे कहती हैं कि अगर एक लड़की को नहीं तोड़ पा रहे हो तो चरित्र पर उंगली उठा दो तो ऐसा है भाई अपना धर्म अपने पास रखो। मैं कोई मां सीता नहीं हूं जो मैं अग्नि परीक्षा दूंगी। जितनी परीक्षा देनी थी दे दी।
तोड़ दूंगी संकल्प
अब माघ मेले में जाकर मैं स्नान करूंगी और जो मैंने धर्म पर चलने का संकल्प लिया था उसपर मैं पूर्ण विराम लगाऊंगी और फिर से मैं अपना पुराना काम वापस करूंगी। मेरा धर्म अब यही है कि अपने घर में रहो अपने माता पिता की सेवा करो। बस यही धर्म है। मेरा यहां से सिर्फ जाना नहीं होगा बल्कि एक विद्रोही मानसिकता लेकर जाना होगा।
हर्षा का वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
बता दें कि हर्षा का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो होना ही था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मैडम अगर एक राह पर निकली हो तो कठिनाइयां तो होंगी ही, लेकिन इतनी जल्दी रास्ता बदल लेना अच्छा नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











